उज्जैन: 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, 2200 से अधिक यात्रियों संग गांवों में पहुंचे दिग्विजय सिंह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' के दूसरे दिन कनीपुरा से ग्रामीण अंचलों की ओर बढ़ते ही बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण साथ जुड़े। 2200 से अधिक पंजीकृत यात्रियों, रथ और बैंड-बाजों के साथ 'बम-बम भोले' व 'जय श्रीराम' के जयघोष के बीच यात्रा देवनखेड़ी-ताजपुर पड़ाव होते हुए रात्रि विश्राम के लिए ग्राम सिंदुरिया की ओर बढ़ी। यात्रा को गैर-राजनीतिक बताते हुए दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता राय ने कहा कि यह जनअभियान सनातन धर्म की मर्यादा और स्वाभिमान की रक्षा के लिए निकाला जा रहा है।
#UjjainNews #DigvijayaSingh #SatyaSanatanYatra #KisanSamarthan #MPPolitics