उज्जैन: ₹2,700 करोड़ की उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को कैबिनेट मंजूरी का इंतजार, NHAI की तैयारियां पूरी 🛣️🚧🚗
सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर राजस्थान से आने वाले भारी ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित ₹2,700 करोड़ की उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन सड़क परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार है। एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर शिवम शर्मा के अनुसार भूमि अधिग्रहण, वन विभाग और रेलवे से जुड़ी कागजी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। केंद्र से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंच और आसान हो सकेगी।
#UjjainNews #NHAI #UjjainJhalawarHighway #Simhastha2028 #InfrastructureUpdate