उज्जैन: चिमनगंज मंडी पुलिस ने ₹1 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर को दबोचा, लग्जरी XUV300 कार जब्त 🚨💊🚗
थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने गरोठ-उज्जैन हाईवे सर्विस रोड पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध महिंद्रा XUV300 कार (MP 70 ZB 3948) से आगर मालवा निवासी सुरेश सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से करीब ₹1 लाख अंतरराष्ट्रीय मूल्य की 21 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
#UjjainNews #ChimanganjMandi #DrugBust #MDDrugs #MPPolice