उज्जैन: हिंगलाज माता की बाड़ी विसर्जन यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, बैंड की धुन पर गरबा और अखाड़े की शौर्य प्रस्तुतियां 🪔🥁🚩
सखीपुरा स्थित प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर में नौ दिवसीय आराधना के समापन पर सोमवंशी सहस्रार्जुन समाज द्वारा बाड़ी विसर्जन चल समारोह धूमधाम से निकाला गया। नगर के प्रमुख मार्गों पर निकली यात्रा में जहां युवतियों ने बैंड-बाजों की धुन पर गरबा रास किया, वहीं अखाड़े के कलाकारों ने पारंपरिक शौर्य कला का प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह मंच लगाकर माता के जवारों का पूजन किया और सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
#UjjainNews #HinglajMata #BadiVisarjan #SahasrarjunSamaj #NavratriCelebration