उज्जैन: रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिलाओं के कानों से सोने की बालियां चुराने वाला शातिर गिरफ्तार, ₹82 हजार के जेवरात बरामद
उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सफर कर रही बुजुर्ग महिला यात्रियों को निशाना बनाकर कानों से सोने की बालियां चुराने वाले शातिर चोर अब्दुल लतीफ (निवासी जयपुर, राजस्थान) को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचकर उसके कब्जे से तीन वारदातों में चोरी की गई करीब ₹82 हजार कीमत की 6.5 ग्राम सोने की बालियां बरामद की हैं। आरोपी आंबेडकर नगर एक्सप्रेस, जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस व प्लेटफॉर्म पर 60 से 65 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को निशाना बनाता था।
#UjjainNews #UjjainRailwayStation #GRPUjjain #RPFPolice #CrimeUpdate