उज्जैन: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का 32वां शस्त्र पूजन संपन्न, लाइसेंसशुदा शस्त्रधारियों का चुनरी-श्रीफल से सम्मान ⚔️🚩🙏
विजयादशमी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में बिजासन माता मंदिर, चामुंडा माता चौराहा पर राजपूत समाज का 32वां पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। समाजजनों ने विधि-विधान से मां भगवती और शस्त्रों की पूजा-अर्चना के उपरांत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह में वैध लाइसेंसशुदा शस्त्र लेकर पहुंचे समाजजनों का देवी की चुनरी व श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया तथा उपस्थित प्रबुद्धजनों ने शौर्य, सामाजिक एकता और राष्ट्ररक्षा के संकल्प को दोहराया।
#UjjainNews #KshatriyaMahasabha #ShastraPujan #RajputSamaj #Vijayadashami