पोड़ैयाहाट: चतरा में इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बाघ देखे जाने की सूचना, वन विभाग की टीम ने साक्ष्य जुटाने के संकेत दिए
इंजीनियरिंग कॉलेज पोड़ैयाहाट के पास चतरा की झाड़ियों में कथित बाघ देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने गुरुवार को उस क्षेत्र का दौरा कर व्यापक साक्ष्य जुटाने के संकेत दिए हैं।हालांकि टीम को पदचिह्न नहीं मिले हैं।वन विभाग ने कैमरा लगाने की भी बात कही है।ग्रामीणों को सावधानी बरतने,छोटे बच्चों और जानवरों को उस क्षेत्र में नहीं छोड़ने की सलाह दी गई है।