बाढ़: समोसे के विवाद में बाढ़ के गोवार धर्मपुर गांव में गोलीबारी, एक घायल
Barh, Patna | Jun 23, 2025 बाढ़ थाना क्षेत्र के गोवार धरमपुर गांव में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि लगभग सवा 12 बजे समोसा खाने के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें एक युवक को गोली लग गयी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक चिकित्सा कराने के बाद उसे पीएमसीएच रेफेर कर दिया गया। युवक को पेट में गोली लगी है।