बाढ़: बाढ़ में पूर्ववर्ती छात्र समागम में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, लगभग 200 छात्रों ने लिया भाग
Barh, Patna | Jun 22, 2025 बाढ़ के अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के प्रेक्षागृह में रविवार को लगभग 1 बजे कॉलेज की 75वीं वर्षगाँठ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों के समागम कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा उपस्थित हुए। इस अवसर पर दूर दूर से पहुंचे पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं ने काफी खुशी जाहिर की।