बाढ़: बाढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत
Barh, Patna | Jun 22, 2025 बाढ़ रेलवे स्टेशन पर रविवार को लगभग एक बजे एक छात्रा अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गयी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया । छात्रा की पहचान कन्हाईपुर निवासी प्रीति कुमारी के रूप में की गई है।