झांसी: झांसी पुलिस ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया, झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों की विशेष चेकिंग की गई
Jhansi, Jhansi | Dec 13, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में अवैध प्रवासियों/घुसपैठियों के विरुद्ध सघन और प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को थाना सीपरी बाजार पुलिस और LIU की संयुक्त टीम ने झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे लोगों की विशेष चेकिंग की। अभियान का मुख्य उद्देश्य रोहिंग्या/बांग्लादेशी मूल के संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना रहा।