झांसी: सपा के गरौठा पूर्व विधायक की 20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्रशासन ने करगुआ जी में खाली जमीन की मुनादी कराई
Jhansi, Jhansi | Dec 13, 2025 झांसी में सपा के पूर्व विधायक दीपक उर्फ दीपनारायण की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है।। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने उनकी 20 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया है। जिसके चलते शनिवार को 4 बजे नबावाद पुलिस ने जिला प्रसाशन के साथ करगुआ जी स्थित खाली पड़ी जमीन की कुर्की की कार्यवाही की है।