झांसी: झांसी से गोरखपुर जा रही ट्रेन में किन्नर ने यात्री से की अवैध वसूली, कहा- पैसे दे दो वरना अपने साथियों को बुला लूंगी
Jhansi, Jhansi | Dec 13, 2025 झांसी स्टेशन से निकल कर गोरखपुर जा रही गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों में किन्नरों की अवैध वसूली का वीडियो सामने आया है। यहां ट्रेन में युवक से किन्नर ने धमकी देकर वसूली की। जब यात्री ने इसका विरोध किया तो किन्नर बोला कि ज़्यादा होशियार मत बनना, मेरे चार साथी अभी इसी ट्रेन में है। सबको फोन कर बुला लूंगी। इसके बाद घबराए यात्री ने पैसे दे दिया।