झांसी: दीपनारायण सिंह की मून सिटी और पंगुआ में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को जब्त कर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई
Jhansi, Jhansi | Dec 13, 2025 बुधवार को आए मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद शनिवार की शाम 5 बजे समाजवादी पार्टी के गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की भगवानपुर स्थित मून सिटी और पनगुआ पर स्थित 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को जब्त कर विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्क किया गया कुर्की के कार्रवाई के दौरान समस्त आवश्यक औपचारिकता पूर्ण की गई और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाई।