कोरबा: महानदी कॉम्प्लेक्स में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Korba, Korba | Aug 16, 2026 कोरबा के महानदी कॉम्प्लेक्स निहारिका में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में श्री शिव औषधालय के संस्थापक नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज पूजन और ध्वजारोहण के साथ हुई। राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।