झारखंड के रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी छात्रों का आंदोलन चल रहा है। रविवार को आंदोलन का 23वां दिन है। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी आज छात्रों के बीच पहुंचीं। उन्होंने छात्रों की मांगों को लेकर सरकार से पारदर्शी और जवाबदेह रवैया अपनाने की अपील की।
एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने राज्य की हेमंत सरकार से छात्रों की बात सुनने की अपील की। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए कुनिका सदानंद ने कहा कि सरकार के लिए मेरा संदेश है कि कृपया पारदर्शी और जवाबदेह बनें। इन बच्चों की बात सुनें। वे एक मौका मांग रहे हैं, जो उनका अधिकार है।
Korba, Korba | Aug 16, 2026