टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायत में जनसुनवाई की गई आयोजित, सुनी गई लोगों की समस्याएं,किया गया निराकरण
कलेक्टर के निर्देश अनुसार प्रशासन गांव की ओर योजना अंतर्गत आज नोडल अधिकारियों द्वारा टीकमगढ़ जिले की अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई आयोजित की गई।जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं जटिल समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान नोडल अधिकारियों ने ग्रामीण जनों से चर्चा कर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।