टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजित,एसपी सहित कुल 15 पुलिस कर्मियों द्वारा किया गया रक्तदान
जिला पुलिस टीकमगढ़ व उनके परिजन के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु टीकमगढ़ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य परिक्षण शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में रक्तदान की सुविधा भी की गई थी, जिसमें एसपी रोहित काशवानी,रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, यातायात थाना प्रभारी कैलाश पटेल सहित कुल 15 पुलिस कर्मियों द्वारा रक्तदान किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में लगभग ढाई सौ पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारजन परीक्षण हेतु उपस्थित हुए,जिन्होंने विभिन्न चिकित्सीय परीक्षण कारए एवं चिकित्सा विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त कर स्वास्थ्य लाभ लिया।