टीकमगढ़: एरोरा गांव में करंट लगने से एक महिला की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
एरोरा गाव में आज एक महिला को करंट लग गया ।बताया गया कि एरोरा गाव निवासी महिला चूल्हा जलाने के लिए अपने खेत से लकड़ियाँ उठा रही थी,तभी अचानक एक बिजली की डोरी से उसको करंट लग गया,जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए,जहां उसे डॉक्टर ने देख कर मृत घोषित कर दिया।