टीकमगढ़: बनयानी गाव में पिता पुत्र और बहू के साथ गाव के पाँच लोगो ने की मारपीट,जिला अस्पताल लेकर पहुची 108 एम्बुलेंस
बनयानी गाव में तीन लोगो के साथ मारपीट की गई है।बनयानी गाव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह अपने घर पर था,तभी गाव के पाँच लोगो ने बेवजह घर से बाहर निकाल कर उसके और उसके बहू बेटे के साथ डंडों से मारपीट की है।तीनों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया,जहां उनका उपचार किया जा रहा है।घटना में घायल व्यक्ति के बेटे को गंभीर चोटे बताई जा रही है।