टीकमगढ़: हीरानगर तिगैला के समीप खेत पर तीन लोगों के साथ 5 लोगों ने की मारपीट, एक घायल
हीरानगर तिगैला के समीप तीन लोगो के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।बताया गया कि हीरानगर गाव निवासी झल्लन साहू नाम की महिला और उसके नाती हरिकिशन बेटे सुरेश साहू के साथ हीरानगर तिगैला के समीप उनके ही खेत पर रिश्तेदारी के पाँच लोगो ने पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट की है।घटना में घायल महिला को सिर में गंभीर चोट आई है,जिसको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।बाक़ी दो घायलों को मामूली चोटे आई है।