टीकमगढ़: टीकमगढ़ शहर के पुष्पा स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाले छात्र के साथ हुई मारपीट, जिला अस्पताल में किया गया उपचार
पुष्पा स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाले छात्र राघव तिवारी के साथ मारपीट की गई है। घायल छात्र के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि आपका बालक स्कूल में गिर गया है और उसको सर में गंभीर चोट आई है। घायल छात्र को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। घायल छात्र के द्वारा बताया गया कि वह स्कूल में टॉयलेट करने के लिए गया हुआ था, तभी उसके साथ स्कूल के ही एक छात्र ने मारपीट कर दी। छात्र कहना है स्कूल के टीचर्स द्वारा मारपीट करने वाले छात्र को कुछ भी नहीं कहा गया और ना ही उसको डांटा गया।