हरिद्वार: दशहरे के पर्व को लेकर लागू हुआ रूट डायवर्जन प्लान, हरिद्वार जिले के सभी चौक-चौराहों पर चलाया गया चेकिंग अभियान
दशहरे के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। शुक्रवार को हरिद्वार जिले के सभी चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। प्लान के अनुसार शाम 5 बजे से वाहनों की चेकिंग करने के साथ ही संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी के निर्देश पर कई स्थानों पर फ्लैग मार्च तक निकाले गए। कल मेलो में जुटने वाली भीड़ को लेकर अलर्ट जारी है।