हरिद्वार: धूमधाम से मनाया गया अष्टमी और नवमी का त्यौहार, सिद्धपीठ चंडी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
हरिद्वार में शुक्रवार को अष्टमी और नवमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। सिद्धपीठ चंडी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। हलवा पूरी और फल फूल इत्यादि से मां चंडी देवी को भोग लगाया गया। मान्यता है कि दूर दराज से पहुंचे सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं मंदिर में पूरी होती हैं। मुख्य पुजारी ने बताया कि शुक्रवार को ही अष्टमी और नवमी का पूजन किया गया।