हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने स्कूल में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को शिवालिक नगर से किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को शिवालिक नगर से गिरफ्तार करने का दावा किया है। शुक्रवार शाम 6 बजे करीब जारी विज्ञप्ति में रानीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि ज्वालापुर स्थित SDBM स्कूल में बीती 8 अक्तूबर को दोनों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी किए थे, जिसके चलते राजू कुमार और विकास को गिरफ्तार किया गया है।