हरिद्वार: सिद्धपीठ मायादेवी मंदिर पहुंची जूना अखाड़े की पौराणिक छड़ी यात्रा, साधु-संतों ने किया छड़ी का पूजन
जूना अखाड़े की पौराणिक छड़ी यात्रा शुक्रवार को हरिद्वार के सिद्ध पीठ माया देवी मंदिर पहुंची। मंदिर में साधु संतों द्वारा पवित्र छड़ी का पूजन किया गया। बता दे कि प्राचीन काल में जूना अखाड़े द्वारा छड़ी यात्रा की शुरुआत की गई थी। हर साल यह छड़ी यात्रा उत्तराखंड के सभी मठ मंदिरों में जाती है। यात्रा में शामिल संत सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करते हैं।