हल्द्वानी में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस SIR कमेटी के चेयरमैन मनोज रावत और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पात्र मतदाताओं के नामों पर बेवजह आपत्तियां लगाई जा रही हैं और नाम हटाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने प्रशासन से आपत्तियों की जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और SIR प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संचालित करने की मांग की।
#SIR #Haldwani #HaldwaniNews #UttarakhandNews #Congress #SumitHridayesh #ManojRawat #VoterList #VoterRights #ElectionNews #ElectionProcess #VoterVerification #Democracy #UttarakhandPolitics #PoliticalNews #BreakingNews #HindiNews #NewsReel #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Aug 21, 2026