प्रतापगढ़: प्रयागराज मंडल के नोडल अधिकारी / अपर आयुक्त ने प्रतापगढ़ के सदर इलाके में उर्वरक वितरण केंद्रों का किया निरीक्षण
प्रयागराज मंडल के नोडल अधिकारी / अपर आयुक्त राजीव यादव मंगलवार शाम 4:30 बजे प्रतापगढ़ पहुंचे । जहां उन्होंने समितियां के माध्यम से चल रहे सदर इलाके के उर्वरक वितरण केंद्रों को चेक किया और किसानों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को जाना। जिले के किसानों ने डुप्लीकेट डीएपी बेचे जाने की शिकायत भी की।