कटघोरा: मैनगढ़ी में सड़क पहुंची, लेकिन पुल का इंतजार खत्म नहीं हुआ, अहीरन नदी बढ़ते ही थम जाता है गांव का संपर्क
कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा का मैनगढ़ी गांव... जहां सड़क तो पहुंच गई, लेकिन अहीरन नदी पर पुल नहीं होने से बरसात में ग्रामीणों की मुश्किलें जस की तस हैं। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को आज भी नदी पार कर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।तुमान ग्राम पंचायत का आश्रित गांव मैनगढ़ी मुख्य मार्ग से करीब 20 किलोमीटर दूर है।