बलरामपुर: नगर पालिका परिषद में संचारी दस्तक अभियान की बैठक हुई, 9 विभागों द्वारा चलाया जा रहा अभियान
संचारी दस्तक अभियान की बैठक नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि हर वर्ष संचारी दस्तक कार्यक्रम 4- 4 माह के अंतराल पर मनाया जाता है इसी के क्रम में जुलाई माह में संचारी दस्तक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें नियमानुसार 9 से10 विभागों को सम्मिलित करते हुए संचारी दस्तक अभियान को संपन्न कराया जाएगा