बलरामपुर: सीएमओ ऑफिस सभागार में डायरिया रोको अभियान के तहत जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, सीएमओ ने कहा- 31 जुलाई तक चलेगा अभियान
सीएमओ ऑफिस सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में डायरिया रोको अभियान की जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों में हो रहे डायरिया के प्रकार, लक्षण एवं इससे बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया, कहा कि गर्मी व बरसात के मौसम में डायरिया की बीमारी बच्चों को परेशान करती है यह अभियान आगामी 31जुलाई तक चलेगा