बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं
मंगलवार सुबह 10 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में जनसुनवाई के दौरान शहरी व ग्रामींण क्षेत्रों से शिकायतें/समस्याएं लेकर आये हुए शिकायतकर्ता/आम-जनों की सम्भावित समस्याओं का अवलोकन कर तत्काल सुनवाई की गई। राजस्व सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व की टीमें गठित कर गुणवत्तापूर्ण अविलम्ब निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया।