बलरामपुर: गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर सदर विधायक ने जनता दर्शन में सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
मंगलवार दोपहर 12:00 बजे सदर विधायक पलटू राम ने गोविंद बाग स्थित कैंप कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से दूरभाष पर वार्ता किया एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया।