बलरामपुर: ढोढरी में गर्भवती महिला से ससुराल वालों ने की मारपीट, दहेज में सोने की चैन व बाइक की मांग, पीड़िता ने थाने में की शिकायत
कोतवाली देहात थाने में एक गर्भवती महिला ने अपने पति सास और ननद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है महिला ने आरोप लगाया कि 21 जून को शाम 7 बजे तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। वह एक महीने की गर्भवती थी मारपीट से उसके गर्भाशय से खून निकलने लगा। ससुराल वालों ने मारपीट के बाद उसे गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी और दहेज में बाइक और सोने की चैन की मांग की है।