पटना ग्रामीण: बापू सभागार में तेजस्वी यादव ने की सीएम नीतीश कुमार की नकल, खूब लगे ठहाके
बापू सभागार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे कहा की हम कलम बटवा रहे हैं और CM नीतीश कुमार बंदूक बटवा रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल भी की। तेजस्वी यादव जब सीएम नीतीश कुमार की नकल कर रहे थे तो इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग खूब हंसते हुए नजर आ रहे थे।