पटना ग्रामीण: पटना में RLSP अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, बिहार की जनता तेजस्वी पर भरोसा नहीं करेगी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से कहा था अगर आप एक कदम चलेंगे तो मैं आपके साथ चार कदम चलूंगा। इसे लेकर आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे कहा कि तेजस्वी यादव की बातों पर बिहार की जनता भरोसा नहीं करेगी। मौके पर उन्होंने राजद पार्टी को लेकर कहा कि इस पार्टी के लोग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।