पटना ग्रामीण: चुनाव आयोग की 9 सदस्यीय टीम पहुंची पटना, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ करेगी बैठक
चुनाव आयोग की 9 सदस्यीय टीम गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर चुनाव आयोग के अधिकारियों ने सभी का स्वागत किया। चुनाव आयोग की टीम आज प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करेगी। आयोग की टीम राज्य में चुनावी माहौल, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारियों, मतदान केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करेगी।