पटना ग्रामीण: मौर्या होटल में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार पर बिहार से भेदभाव का आरोप लगाया, गुजरात से तुलना की
मौर्या होटल में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार की आबादी 12 करोड़ से ज्यादा है और गुजरात की आबादी 6 करोड़ से ज्यादा है बावजूद खेल के मामले में पिछले 10 सालों में बिहार को सिर्फ 350 करोड़ रुपए मिले हैं।