पटना ग्रामीण: बापू सभागार में छात्र युवा संसद का आयोजन, तेजस्वी यादव रहे मौजूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ
बापू सभागार में राजद के द्वारा छात्र युवा संसद का आयोजन किया गया। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे बापू सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी गई। मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र युवा संसद को संबोधित भी किया। इस दौरान बापू सभागार में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।