शाहजहांपुर: जलालाबाद के चंदोरा बहादुरपुर की पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को भेजा प्रार्थना पत्र, दबंगों गोली चलाने का लगाया आरोप
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव चंदोरा बहादुरपुर निवासी मालति ने एसपी को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि, दस अप्रैल को गांव के रहने वाले दबंगों ने उसके उपर गोली चलाई थी। गोली नही लगने पर दबंगों के परिवार की महिला ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।