शाहजहांपुर: रौसर कोठी में शुक्रवार को दामाद ने ससुराल की गोली मारकर की थी हत्या, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने परिवार से की मुलाकात
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी में शुक्रवार की शाम सालिगराम की उनके दामाद संजय बलधारी ने गोली मारकर हत्या की थी। मृतक चौक कोतवाली के भारद्वाजी मोहल्ले के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। तभी सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।