शाहजहांपुर: छावनी में तब्दील हुआ शराब माफियाओं का गढ़ अजीजगंज क्षेत्र आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया।
यूपी के शाहजहांपुर में अजीजगंज क्षेत्र कच्ची शराब की मंडी के नाम से जाना जाता है। जहां कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग ने भारी पुलिस बल के साथ सुबह-सुबह छापेमारी शुरू कर दी। घर-घर चले तलाशी अभियान में मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरणों के साथ लगभग आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।