शाहजहांपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर देर रात आबकारी विभाग एवं कोतवाली पुलिस ने अजीजगंज क्षेत्र में की छापेमार कार्यवाही
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को लेकर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस एवं आबकारी विभाग ने देर रात अजीजगंज क्षेत्र में छापेमारी की। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस टीम ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब निकालने के लिए रखी गई लहन को बरामद कर नष्ट करवाया।