बौंसी: बौसी प्रखंड क्षेत्र में चैती छठ पर्व पर व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य
Bausi, Banka | Mar 24, 2026 भगवान भास्कर के आराधना और नेम निष्ठा का चार दिवसीय अनुष्ठान चैती छठ पर्व का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। आस्था और उल्लास के इस पारंपरिक पर्व में तीसरे दिन मंगलवार की संध्या करीब 5.30 बजे डूबते सूर्य को श्रद्धालुओं ने अर्ध्य दिया। छठ पर्व के गीत से वातावरण गूंज रहा है। फलों को सूप और डालें में सजाकर माथे पर ले जाकर भक्तों ने घाट तक पहुंचाया।