भवानीपुर: भवानीपुर में डीएम ने प्रखंड कार्यालय से अस्पताल तक व्यवस्थाओं की की गहन पड़ताल, सख्त एक्शन लिया
भवानीपुर :- पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बुधवार को भवानीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का करीब ढाई घंटे तक औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का जायजा लिया, आम लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।