भवानीपुर: भवानीपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र हेतु शिविर आयोजित, 156 रोगियों की हुई जांच
भवानीपुर :- दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) प्रदान करने के उद्देश्य से भवानीपुर में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र योजना ‘सम्बल’ के अंतर्गत आयोजित किया गया।