चम्बा: चंबा में लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गीत लांच
Chamba, Chamba | May 10, 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चंंबा जिले के लोगों को वोट की महत्ता बताने ओर वोट डालने को प्रेरित करने के मकसद से एक गाना तैयार किया है। इस गाने का विमोचन शुक्रवार को चंबा में जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की मौजूदगी में राज्य चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग ने आनलाइन शिमला से किया। असिस्टेंट कमिश्नर पीपी सिंह द्वारा लिखे इस गाने को सिंगर राजीव थापा ने गाया है।