चम्बा: राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार चम्बा आएंगे हर्ष महाजन, 11 मई को जिला मुख्यालय में होगा भव्य स्वागत
Chamba, Chamba | May 10, 2024 राज्यसभा सांसद बनने के बाद हर्ष महाजन पहली बार चम्बा पहुंच रहे हैं। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राज सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हर्ष महाजन 11 मई को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय चम्बा पहुंचेंगे। इस दौरान उनका चम्बा में भव्य स्वागत किया जाएगा।