चम्बा: डॉ. विशाल महाजन ने संभाला मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा का कार्यभार
Chamba, Chamba | May 9, 2024 चम्बा शहर के रहने वाले बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल महाजन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्बा का कार्यभार संभाल लिया है। गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ. विशाल ने कहा कि जिला चम्बा के स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा ताकि लोगों को घर द्वार स्वास्थ्य जांच की अच्छी सुविधाएं मिल सकें।