चम्बा: आवासीय आयुक्त ने पांगी में उच्च/वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रभारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Chamba, Chamba | May 9, 2024 आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल की अध्यक्षता में शिक्षा खंड पांगी के उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रभारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में घाटी के विद्यालयों की उपलब्धियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आवासीय आयुक्त पांगी ने विद्यालयों में विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान में निपुण बनाने पर बल दिया।